होम latest News Punjab के लोगों के लिए जरूरी खबर, 4 दिन बंद रहेगा ये...

Punjab के लोगों के लिए जरूरी खबर, 4 दिन बंद रहेगा ये Highway

0

पंजाब से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है।

 पंजाब से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन आज से 4 दिनों तक 2 घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा।  यानी की 31 जुलाई तक पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी , क्योंकि मंडी में बिंद्रावणी और पंडोह के बीच नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है।

ऐसे में अगर आप  वीकेंड में पंजाब से हिमाचल का प्लान बना रहे है तो तो थोड़ा संभल कर नहीं तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Google search engine


बताया जा रहा है कि बरिश के कारण धंस रहे हाईवे की मुरम्मत करने के लिए प्रशासन द्वारा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक यातायात  बंद रखने का फैसला लिया गया है।

वहीं छोटे वाहनों को कटौला-बजौरा हुए भेजा जाएगा, क्योंकि यह मार्ग सिंग्ल लाइन के लिए है जबकि बड़े वाहनों को वैक्लिप मार्ग से नहीं भेजा जाएगा।

Google search engine


पिछला लेखPunjab में बनने जा रही नई नहर, CM भगवंत मान आज लेंगे जायजा
अगला लेखPunjab सरकार का बड़ा Action, 3 कर्मचारी Suspend, पढ़ें पूरा मामला