होम latest News Punjab में मान सरकार की पहल, NRI पंजाबियों को दी ये बड़ी...

Punjab में मान सरकार की पहल, NRI पंजाबियों को दी ये बड़ी सुविधा

0

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एन.आर.आई. लोगों के लिए बड़ी सुविधा प्रदान की हैं।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एन.आर.आई. लोगों के लिए बड़ी सुविधा प्रदान की हैं। एन.आर.आई. पंजाबियों को अब अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर काउंटर साइन करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं है। एन.आर.आई. लोगों की इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जिससे यह काम अब घर बैठे ही हो जाएगा।

1 अगस्त 2024 से एन.आर.आई. पंजाबी अपने जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसैंस सहित विभिन्न दस्तावेजों को काउंटर साइन करवाने के लिए ई-साइन पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऐसी अर्जीयां अब सेवा केंद्रों पर नहीं ली जाएंगी। ऑनलाइन अप्लाई करने पर आवेदक को एक रसीद नंबर मिलेगा। प्रत्येक स्तर का कार्य ऑनलाइन किया जाएगा। यहां तक कि आवेदक को चंडीगढ़ या दिल्ली भी नहीं जाना पड़ेगा।

Google search engine


काउंटर साइन के बाद दस्तावेज आवेदक को ईमेल और अन्य माध्यमों से भेज दिया जाएगा। पहले आवेदक को स्वयं सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना पड़ता था। इसके बाद उन्हें अपनी अर्जी लेकर खुद चंडीगढ़ और पटियाला हाउस, दिल्ली जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा तो बर्बाद होता ही था साथ ही काफी परेशानी भी होती थी।

Google search engine


पिछला लेखManu Bhakar के पीछे लड़ बैठे Virat-Dhoni के फैन, सोशल मीडिया पर फैल गई ये अफवाह
अगला लेखSupreme Court का अहम फैसला: अनुसूचित जातियों और जनजातियों में सब कैटेगरी बनाने की दी मंजूरी