होम latest News Punjab: Gulab Chand Kataria ने Punjab के नए राज्यपाल के रूप में...

Punjab: Gulab Chand Kataria ने Punjab के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

0

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें इस पद की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहे। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8C में शिव मंदिर में माथा टेका। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

Google search engine


इससे पहले मंगलवार को कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे थे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया था। मंगलवार को राज्यपाल कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पूर्व गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के बीच पंजाब के मुद्दों को लेकर कई बार तू-तू मैं मैं हुई। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आए जिसके चलते बनवारी लाल पुरोहित ने पहले भी अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसे मंजूर नहीं किया गया।

अब निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने गत दिनों पंजाब गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने मंजूर कर लिया है। उनकी जगह अब भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया को गवर्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं कटारिया

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था।

1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजयी हुए। गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

Google search engine


पिछला लेखPunjab में फीका पड़ा Monsoon, औसत से इतने प्रतिशत कम हुई बारिश
अगला लेखPunjab: Anandpur Sahib के गांव में पुल निर्माण के लिए पंजाब के मंत्री Harjot Singh Bains ने की समीक्षा बैठक