होम latest News Paris Olympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज हॉकी मेडल हो सकता...

Paris Olympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज हॉकी मेडल हो सकता है पक्का, उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 6 अगस्त को भारत का शेड्यूल

0

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी.

आज भारतीय टीम फैंस के लिए पेरिस ओलंपिक में बहुत बड़ा दिन होने वाला है. हॉकी टीम ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी. यहां जीत हासिल करने का मतलब होगा भारत हॉकी में एक पदक पक्का कर लेगा. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी आज एक्शन में होंगे. वहीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट भी अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी. 6 अगस्त पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारत का कैसा होगा कार्यक्रम डालते हैं एक नजर.
भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में कुल 3 मेडल ही जीते हैं. निशानेबाज मनु भारत ने भारत को इस बार के ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया था. 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स में मनु ने कांस्य पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता. स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग के 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजिशन में देश के लिए कांस्य पदक जीता था. अब तक मिले तीनों ही मेडल निशानेबाजी में आए हैं. लक्ष्य सेन बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने से चूक गए.
टेबल टेनिस:
पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल):
भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे
एथलेटिक्स:
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे
कुश्ती:
विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान),
प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से
हॉकी:
पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे।
Google search engine


पिछला लेखPunjab News: अमरूद बाग मुआवजा घोटाला मामले में नायब तहसीलदार गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया सरेंडर
अगला लेखEntertainment: अजय देवगन ने शुरू की Son of Sardaar 2 की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा की जगह इस हसीना की हुई एंट्री