होम latest News Punjab में अब रजिस्ट्री करवाना पड़ेगा महंगा, Deputy Commissioner को collector rate...

Punjab में अब रजिस्ट्री करवाना पड़ेगा महंगा, Deputy Commissioner को collector rate में बढ़ोतरी के निर्देश

0

Punjab News पंजाब में रजिस्ट्री करवाना अब महंगा होगा। डिप्टी कमिश्नरों को कलेक्‍टर रेट में बढ़ोतरी के निर्देश जारी किए हैं।

पंजाब में रजिस्ट्री करवाना महंगा पड़ेगा। राज्य सरकार ने कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया है। कुछ जिलों ने कलेक्टर रेट बढ़ा दिए है। जानकारी के मुताबिक पटियाला जिले में कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी पिछले माह ही कर दी गई थी।

राज्य के अन्य जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को कलेक्टर रेट बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद राज्य को 1500 करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होगा। हालांकि इसका असर प्रापर्टी कारोबारियों व प्रापर्टी खरीदने वालों पर पडे़गा।

Google search engine


कलेक्टर रेट में 5 से 10 फीसदी की होगी बढ़ोतरी

राज्य के जिलों में कलेक्टर रेट में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। लेकिन इसे तय करने में जमीन की लोकेशन की अहम भूमिका रहती है। अगर कोई क्षेत्र ज्यादा विकसित हो रहा है तो उस में बढ़ोतरी थोड़ी ज्यादा की जाती है। वहीं कृषि भूमि, रिहायशी, कमर्शियल, औद्योगिक के लिए कलेक्टर रेट अलग अलग तय किए जाते है।

डीसी अपने स्तर पर कलेक्‍टर रेट की करते हैं बढ़ोतरी

सभी जिलों के डीसी अपने स्तर पर इन कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी करते है। इसके लिए हर जिले में प्रापर्टी का अध्यन करना पड़ता है जिस के बाद कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की जाती है। ध्यान रहे कि सरकार को 2024-25 के बजट में 1500 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा है।

वर्ष 2023-24 में 4200 करोड़ के राजस्व एकत्रित हुआ था। चालू वर्ष 6000 करोड़ को छने का प्रयास है। चालू वित्त वर्ष के चार महीनों अप्रैल से जुलाई तक 1854 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस सप्ताह के अंत तक सभी जिलों में कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Google search engine


पिछला लेखसड़कों पर घसीटे जाने से लेकर 40 दिनों तक फुटपाथ पर रहने तक, भारत की बेटी Vinesh Phogat ने ओलंपिक में रचा इतिहास, हेटर्स को दिया ये मैसेज
अगला लेखSports: श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीती, जानें कैसा रहा मुकाबला