अम्बाला मंडल के डी. आर. एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि साहनेवाल रेलवे स्टेशन
फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 13 से 27 अगस्त तक यातायात ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते चंडीगढ़-अमृतसर और श्रीमाता वैष्णो देवी जाने वाली कटरा एक्सप्रैस को 23 से 27 अगस्त तक रद्द घोषित किया गया है। अम्बाला मंडल के डी. आर. एम. मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर लाइनों के दोहरीकरण कार्य के चलते चंडीगढ़ से चलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूटों में परिवर्तन किया गया है।
-
चंडीगढ़-अमृतसर 12411 को 24 से 26 अगस्त
-
अमृतसर-चंडीगढ़ 12242 को 24 से 27 अगस्त,
-
चंडीगढ़-अमृतसर 12241 को 23 से 26 अगस्त
-
अमृतसर-चंडीगढ़ 12412 को 24 से 26 अगस्त,
-
कालका-श्री माता वैष्णो देवी 14503 को 23, श्री माता वैष्णो देवी-कालका 14504 को 24 अगस्त