होम latest News पंजाबियों को मिलेगी गर्मी से राहत! इन जिलों में जारी हुआ Yellow...

पंजाबियों को मिलेगी गर्मी से राहत! इन जिलों में जारी हुआ Yellow Alert

0

बारिश का इंतजार कर रहे पंजाब वासियों को लेकर अहम खबर सामने आई है।

बारिश का इंतजार कर रहे पंजाब वासियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा आज  पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, पठानकोट, और गुरदासपुर में  येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब के अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं यह भी बता दें कि ये अलर्ट सिर्फ एक दिन यानि की शनिवार के लिए जारी किया गया है और इसके बाद अगले कुछ दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं है।
गौरतलब है कि इस बार पंजाब में मानसून अपना कमाल नहीं दिख पाया है। यहां सबसे कम बारिश हुई है। इसके चलके तापमान बढ़ रहा है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
Google search engine


पिछला लेखTerrorist Attack का मंडरा रहा खतरा, पंजाब-जम्मू सीमा पर BSF ने बढ़ाई सुरक्षा
अगला लेखकैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश