होम latest News Punjab: अकाली दल को बड़ा झटका, मौजूदा विधायक हुए AAP में शामिल

Punjab: अकाली दल को बड़ा झटका, मौजूदा विधायक हुए AAP में शामिल

0

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अकाली दल को बड़ा झटका लगा है।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। खबर मिली है कि बंगा से मौजूदा अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने खुद उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।
आपको बता दें कि डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अकाली दल की टिकट से जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के करीबी नेताओं में से एक थे।
अकाली दल के पास केवल तीन विधायक थे, जिनमें से बंगा से विधायक डॉ. सुक्खी अब आप में शामिल हो गए हैं। इसके बाद अब शिरोमणि अकाली दल के पास पंजाब में सिर्फ 2 विधायक बचे हैं। इनमें मुल्लांपुर दाखा से मनप्रीत सिंह अयाली और हलका मजीठा से गनिव कौर मजीठिया शामिल हैं।
PunjabKesari
क्या बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान
डॉ. सुखविंदर सुक्खी को आम आदमी पार्टी में शामिल करने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डॉ. सुक्खी पर एक भी दाग नहीं है। ऐसे कीचड़ भरे माहौल में दामन साफ रखना बहुत बड़ी बात है।
सी.एम. मान ने कहा कि डॉ. सुक्खी ने आज तक सिर्फ लोगों की बात ही है और विधानसभा में  भी सिर्फ जनता के मुद्दे रखे हैं। इस लिए विधानसभ स्पीकर द्वारा उन्हें अन्यों से अधिक समय बोलने दिया जाता था।
उनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है। उनके अनुभवों का इस्तेमाल पार्टी के लिए किया जाएगा और आने वाले दिनों में उन्हें अहम पद दिा जा सकता है।
PunjabKesari
सी.एम मान ने किया ट्वीट
वहीं इसे लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के परिवार में बढ़ोतरी हुई है…बंगा से मौजूदा विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी अकाली दल छोड़कर आज हमारे परिवार में शामिल हो गए हैं… मैं तहे दिल से ‘स्वागत’ करता हूं… टीम रंगला पंजाब का ये कारवां लगातार बढ़ रहा है।”
PunjabKesari
Google search engine


पिछला लेखपंजाब में मंडराया बड़ा खतरा, सहमे यहां के लोग…Alert पर पुलिस और प्रशासन
अगला लेखराजमार्ग परियोजनाओं को लेकर घमासान जारी, CM भगवंत मान बोले- उचित मुआवजा दें पंजाब की जमीन महंगी है