आजादी में पंजाब का अहम योगदान- भगवंत मान
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी लेने के लिए पंजाब ने बहुत भारी कीमत अदा की है। 80 फीसदी शहीद पंजाब से थे।
देश की हरित क्रांति में पंजाब ने अहम योगदान दिया लेकिन उसकी भी भारी कीमत अदा करनी पड़ी है। मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी बोले 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब के थे
मोहाली एयरपोर्ट पर लगेगी भगत सिंह की प्रतिमा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर उनकी प्रतिमा मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी तैयार हो रहा है और उसका नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।
‘अब पंजाब बिजली बेचने लगा है’
जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने निजी सेक्टर का जीवीके गोइंदवाल पावर प्लांट खरीद लिया है। अब पंजाब बिजली बेचने लगा है। पिछले कुछ महीनो में 300 करोड़ की बिजली बेची जा चुकी है।