होम latest News Canada में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय व खालिस्तान समर्थक हुए आमने-सामने,...

Canada में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय व खालिस्तान समर्थक हुए आमने-सामने, गर्माया माहौल

0

कनाडा में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय व खालिस्तान समर्थकों में टकराव का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सरे में भारतीय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। इस दौरान मौके पर खालिस्तानी समर्थक पहुंचे और माहौल गर्माया गया। इसके बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया।
खबर मिली है कि सरे में गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारतीय इकट्ठा हुए थे। यहां भारतीय स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहे थे। इस दौरान  खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय नागरिकों से टकराव की कोशिश की गई और दोनों पक्षों में खींचतान शुरू हो गई।
इसके बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करवाया। आपको बता दें कि जिस गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारतीय स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे यह वही जगह है जहां गत वर्ष आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोलियां मार हत्या कर दी गई थी।
खालिस्तानियों को मिला मुंहतोड़ जवाब
सिख फॉर जस्टिस ने भारत विरोधी प्रदर्शन का आयोजन टोरंटो के अलावा दूसरे शहरों में भी किया था। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में खालिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब मिला। यहां भारत समर्थक लोग उनके सामने तिरंगा लेकर खड़े हो गए और विरोध जताया। खालिस्तानियों के सामने हिंदुस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान भारत समर्थकों और खालिस्तानियों में हल्की झड़प भी हुई।
सरे में खालिस्तानियों के सामने भारत समर्थकों के आ जाने के कारण खालिस्तानियों को पीछे हटना पड़ा। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि भारत समर्थक नारे लगाकर खालिस्तानियों का विरोध कर रहे हैं। इलाके में दोनों गुटों के सामने आने पर तनाव को देखते हुए शांति बनाए रखने के लिए सरे में विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया था।
America में भी प्रदर्शन का ऐलान
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने अमेरिका में भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। सोशल मीडिया पर एक अपील में चरमपंथी संगठन ने 15 अगस्त के दिन वॉशिंगटन डीसी में मौजूद भारतीय दूतावास की घेराबंदी करने की अपील की थी। इसके साथ ही संगठन ने अमेरिका में भारत के नवनियुक्त राजदूत विनय मोहन क्वात्रा का विरोध किया है और उन्हें अमेरिका में सिखों के लिए खतरा बताया है।
Google search engine


पिछला लेखराजनीति में हलचल: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को लेकर इस तैयारी में भाजपा
अगला लेखVinesh Phogat का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, समर्थकों को देख हुईं भावुक, कहा- मैं बहुत भाग्यशाली हूं