ईशान किशन के पास वापसी का मौका
ईशान किशन को पिछले साल दिसंबर से ही टीम इंडिया से बाहर हैं. वो साउथ अफ्रीका दौरा बीच में ही छोड़कर लौट आए थे. इसके बाद आईपीएल से पहले वो इसलिए विवादों में आ गए क्योंकि उन्होंने एनसीए की बजाए हार्दिक पंड्या के साथ वडोदरा में ट्रेनिंग की. ईशान ने इसके बाद आईपीएल में मिलाजुला प्रदर्शन किया।
ईशान को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया. कहा गया कि ईशान तभी टीम इंडिया में लौट पाएंगे जब वो घरेलू क्रिकेट खेलेंगे. अब ईशान ने बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया. उन्हें झारखंड ने टीम का कप्तान बनाया और देखिए पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार सेंचुरी लगाकर अपनी वापसी का राह पर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।