आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज के रैजीडैंट डॉक्टरों ने अपना आभार व्यक्त किया
कोलकाता के आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज और अस्पताल में घटना के बाद देशभर में कई बड़े मैडिकल संस्थान हड़ताल कर रहे हैं। आर.जी. कर मैडीकल कॉलेज के रैजीडैंट डॉक्टर एसोसिएशन ने पी. जी. आई. रैजीडेंट डॉक्टर्स (ए. आर.डी.) को लिखित में हड़ताल में समर्थन देने और मुहीम का हिस्सा बनने को लेकर पत्र लिख आभार व्यक्त किया।
साथ ही सहयोग बनाए रखने की बात कही। यह इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सभी हैल्थ केयर वर्कर्स सी.पी.ए. (केंद्रीय संरक्षण अधिनियम) का अधिकार रखता है। जब तक यह एक्ट लागू नहीं हो जाता यह हडताल जारी रहेगी।