इसी तरह से 22480 लोहिया से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का 24 व 25 अगस्त को सुल्तानपुर, कपूरथला व जालंधर सिटी पर स्टापेज न होकर इन्हें लोहिया से नकोदर से होते हुए लुधियाना भेजा जाएगा। अमृतसर चंडीगढ़ 12412 को 24 से 26 अगस्त तक, कालका श्री माता वैष्णो देवी 14503 को 23 अगस्त, श्री माता वैष्णो देवी कालका 14504 को 24 अगस्त, जालंधर सिटी से अम्बाला कैंट 04690-89 और चंडीगढ़ अमृतसर 12411-12 को 24 से 26 अगस्त तक, पठानकोट जालंधर सिटी स्पेशल 04642, जालंधर सिटी पठानकोट स्पेशल 06949 को 24 अगस्त को रद्द रहेगी।