जालंधर के पठानकोट चौक पर बसपा का प्रदर्शन
भारत बंद के आह्वान को बसपा ने पूरा समर्थन दिया है। करीब 10 बजे बसपा नेता जालंधर के प्रसिद्ध पठानकोट बाईपास चौक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बसपा नेताओं की सभा से पहले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बसपा नेताओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से गलत है, जिसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए। अगर यह फैसला वापस न लिया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
यातायात सामान्य रूप से चल रहा है
पंजाब में भारत बंद का आह्वान लगभग विफल हो रहा है। जबकि राज्य भर में दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं, सड़क यातायात भी सामान्य रूप से चल रहा है। व्यापारिक इकाइयां, बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले हैं। यहां यह भी बता दें कि बसें भी सामान्य दिनों की तरह चल रही हैं। एहतियात के तौर पर राज्य भर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बता दें कि एनएसीडीएओआर ने सुप्रीम कोर्ट की सात न्यायाधीशों वाली पीठ के हालिया फैसले पर विरोधात्मक रुख अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों वाली पीठ के पहले के फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण के लिए रूपरेखा स्थापित की थी। एनएसीडीएओआर ने सरकार से इस फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है, यह तर्क देते हुए कि यह एससी और एसटी के संवैधानिक अधिकारों को खतरे में डालता है।