होम latest News Punjab: बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों...

Punjab: बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल

0

जुलाई में मॉनसून की धीमी रफ्तार के बाद अब तक अगस्त में बारिश वाले बादल अपना रुख बदल रहे हैं।

जुलाई में मॉनसून की धीमी रफ्तार के बाद अब तक अगस्त में बारिश वाले बादल अपना रुख बदल रहे हैं। उत्तर भारत में हालांकि दक्षिण हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों बिखरे रूप से छोटे-छोटे स्पैल में बारिश हो रही है पर अब चंडीगढ़ के आसमान से मानसून के बादल हटने लगे हैं।
पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 31 अगस्त तक चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना के बावजूद बुधवार को दिनभर गर्मी और उमस लोगों को सताती रही।
सुबह से ही साफ आसमान के बाद शाम तक हलके बादल आए पर बारिश के बिना आगे चले गए। मानसून के कम होने से अब शहर में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है।
बुधवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर 35.5 डिग्री दर्ज हुआ हालांकि रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ पर उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही।
शहर में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत तक जाने से उमस से राहत नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों में भी शहर में अच्छी बारिश की संभावना कम है। 27 अगस्त के बाद शहर में तापमान में और बढ़ोतरी होने और बारिश के लगातार करम होते जाने की संभावना बन रही है।
Google search engine


पिछला लेखनाभा जेल ब्रेक कांड : Most wanted गैंगस्टर को विदेश से ला रही पंजाब पुलिस
अगला लेखगुरुद्वारा साहिब के नजदीक गंदा धंधा! पुलिस की Raid से लड़कियों में मची भगदड़