खन्ना के मन्दिर में हुई थी चोरी
15 अगस्त को खन्ना के शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी और बेअदबी की वारदात को खन्ना पुलिस ने 5 दिन के अंदर सुलझाकर इस वारदात को अंजाम देने वालों को काबू कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि खन्ना पुलिस ने एक सप्ताह से कम समय में शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है।
मामले में गिरफ्तार गिरोह के सदस्य तमिलनाडु और तेलंगाना में मंदिरों को लूटने की योजना बना रहे थे।
यह ऑपरेशन चंडीगढ़ पुलिस, बटाला पुलिस, उधम सिंह नगर पुलिस, उत्तराखंड और लखनऊ पुलिस के सहयोग से चलाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ रिंकू निवासी सिंधी झाला जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, रवि कुमार निवासी महिंदपुर रोपड़, हनी निवासी महिंदपुर रोपड़ और राजीव कुमार उर्फ सोनी निवासी कुमारपुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।