होम latest News लुधियाना में बेकरी मालिक पर Firing करने वालों का Encounter, भारी...

लुधियाना में बेकरी मालिक पर Firing करने वालों का Encounter, भारी पुलिस तैनात

0
A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

राजगुरु नगर सिंधी बेकरी के मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है।

राजगुरु नगर सिंधी बेकरी के मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली भी लगी है। उसे गंभीर हालत में मोगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी का नाम जगमीत सिंह और विकास कुमार बताया जा रहा है। आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद हुआ है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा एन.आर.आई. की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

 

Google search engine


पिछला लेखएप्पल कंपनी का भारत पर फोकस, मार्च तक 2 लाख नौकरियां देगी
अगला लेखRain Alert: पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम, जारी हुई चेतावनी