शिरोमणि अकाली दल के नेता Simranjit Singh Mann की अभद्र टिप्पणी पर Haryana राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है
शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान के सांसद कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा एक्शन लिया गया है. हरियाणा महिला आयोग ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस जारी किया है।

विक्रमादित्य सिंह ने दी प्रतिक्रिया
पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान के कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी से हिमाचल में भी सियासत उफान पर है. अकाली दल के नेता की अभद्र टिप्पणी पर हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन बतौर सांसद और महिला होने के नाते उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
भाजपा ने भी कहा था संयम बरतने को
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान के विवादित बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन कंगना रनौत को लेकर उन्होंने कहा, “वे मंडी से जीती हुई हमारी सम्मानित सदस्य हैं. हम बतौर महिला उनका मान सम्मान करते हैं. मगर ये जरूर है कि उन्होंने जो टिप्पणियां की है उस पर उनको आत्म चिंतन करना चाहिए. भाजपा ने भी उनको बयानों को लेकर संयम बरतने को कहा है ।“
क्या कहा है शिरोमणि अकाली दल के नेता ने ?
पूर्व सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने कहा, “मैं कहना तो नहीं चाहता, लेकिन कंगना रनौत को रेप का बड़ा तजुर्बा है. उनसे आप पूछ सकते हैं कि कैसे रेप होता है, ताकि लोगों को समझाया जाए कि रेप कैसे होता है. जैसे लोग साइकिल चलाते हैं तो उन्हें साइकिल चलाने का तजुर्बा होता है, वैसे ही कंगना रनौत को रेप का तजुर्बा है ।“
किसान आंदोलन पर कंगना ने दिया था ये बयान
पिछले दिनों कंगना रनौत ने तीन कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर बयान दिया था. जिस पर किसानों और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान बांग्लादेश जैसी स्थिति बन सकती थी. वहां बलात्कार हो रहे थे और लाशें लटकाई जा रही थीं.” जिस पर खूब बवाल मच गया था।
क्या था सिमरनजीत सिंह मान का बयान?
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के बयान पर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन कंगना रनौत को बलात्कार का बहुत तजुर्बा है और आप उससे पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है। आपको बता दें कि कंगना ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन में रेप हुआ था।
5 दिन के अंदर माफी मांगने का नोटिस
पंजाब के संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी के मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस जारी किया है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा ये नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सिमरनजीत सिंह मान के कंगना रनौत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर 5 दिन के अंदर माफी मांगने और हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने अपनी सफाई देने को कहा गया है।
कंगना ने दिया जवाब
पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी रिएक्शन दिया है। कंगना ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह देश कभी भी बलात्कार को तुच्छ समझना बंद नहीं करेगा। आज वरिष्ठ राजनेता ने बलात्कार की तुलना साइकिल चलाने से की है।
कंगना ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि बलात्कार और मनोरंजन के लिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा, इस पितृसत्तात्मक राष्ट्र के मानस में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि इसका इस्तेमाल लापरवाही से चिढ़ाने या चिढ़ाने के लिए किया जाता है। कंगना ने कहा कि किसी महिला का मज़ाक उड़ाओ, भले ही वह एक हाई प्रोफाइल फिल्म निर्माता या राजनीतिज्ञ हो।












