पंजाब के अमृतसर में स्थित डेरा राधा स्वामी ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के एक बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब के अमृतसर में स्थित डेरा राधा स्वामी ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के एक बड़ी खबर सामने आई है। डेरा राधा स्वामी ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है। उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया है, जिन्हें सतगुरु के रूप में नाम दान देने का अधिकार भी होगा।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो पिछले कुछ वर्षों से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए, सभी सेवादार इंचार्जों को एकऑफिशियल पत्र भी भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया है। जसदीप सिंह गिल 2 सितंबर, 2024 से तत्काल प्रभाव से इस भूमिका को निभाएंगे और संगत का मार्गदर्शन करेंगे।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार उन्हें उनके पूर्ववर्ती, हुजूर महाराज जी के बाद संगत का भरपूर सहयोग और प्यार मिला, उसी प्रकार जसदीप सिंह गिल को भी संरक्षक और संत सतगुरु के रूप में वही स्नेह और समर्थन प्राप्त हो।
आईए जानते है कौन है जसदीप सिंह गिल जिन्हें बाबा जी ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया…..
नाम: जसदीप सिंह उम्र: 45; जन्मतिथि: 15-मार्च-1979 पिता का नाम: सुखदेव सिंह गिल शिक्षा • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली: बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी में एकीकृत एम.टेक (बी.टेक + एम.टेक), 1996-2001 • कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय: केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट (पीएचडी), 2001-2006
Work Experience Cipla (2019-2024):
• मुख्य रणनीति अधिकारी (Chief Strategy Officr )
• सिप्ला के लिए समग्र रणनीति का नेतृत्व किया, जिसमें विलय और अधिग्रहण और निरंतर सुधार IQVIA (2013-2019): सीनियर प्रिंसिपल, परामर्श, भारत
• रणनीति और परिचालन उत्कृष्टता पर कई फार्मास्युटिकल और जीवन विज्ञान ग्राहकों को सलाह दी
• मॉनिटर ग्रुप (2010-2013): सलाहकार
• रणनीति रैनबैक्सी (2006-2010) पर क्रॉस-इंडस्ट्री ग्राहकों को सलाह दी गई: एकाधिक भूमिकाएँ
• परियोजना प्रबंधन और रणनीति कार्यों में काम किया
बता दें कि जसदीप सिंह सिप्ला लिमिटेड के मुख्य रणनीति अधिकारी और वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक (एसएमपी) है जिन्होंने कंपनी के बाहर व्यक्तिगत हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा दे दिया है, और उनका अंतिम कार्य दिवस 31 मई, 2024 तक था।
















