शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं ने फरीदकोट से बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस का विरोध किया था। इसी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वारंटों के आधार पर वह न तो अदालत में पेश होंगे और न ही गिरफ्तारी देंगे।