होम latest News पंजाब विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विभिन्न मुद्दों पर हो...

पंजाब विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विभिन्न मुद्दों पर हो रही चर्चा

0

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। सदन में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अपील की है कि वह कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों का जायजा लें।
वहीं पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव आज विधानसभा में पेश हो सकते हैं। उन्हें विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तलब किया है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के ए.एस.आई. बोहड़ सिंह पर एक गैंगस्टर से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगे है। यह मामला सदन में उठाया गया था।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. बोहड़ सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने डी.जी.पी. गौरव यादव को तलब किया है। इसके चलते बताया जा रहा है कि आज गौरव यादव विधानसभा में पेश हो सकते हैं।
Google search engine


पिछला लेखसड़कों पर फिर उतरे किसान, लोग परेशान, हर तरफ जाम ही जाम
अगला लेखपंजाब में इस तारीख तक भारी बारिश, 7 जिलों के लिए जारी हुआ Alert