Punjab University छात्र संघ चुनाव में प्रेसिडेंट पद पर आजाद उम्मीदवार Anurag Dalal ने जीत दर्ज की है।
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) छात्र संघ चुनाव में प्रेसिडेंट पद पर आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने जीत दर्ज की है।
उनका सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग CYSS के प्रिंस चौधरी से रहा।
उन्हें 3434 मत मिले है। जबकि प्रिंस को 3129 वोट मिले। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल शुरू से ही आगे चल रहे थे।
अनुराग दलाल को कुल 3433 वोट मिले हैं। पीयू में उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अर्चित गर्ग ने 3631 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। सचिव पद पर इनसो के विनीत यादव को 3298 वोट मिले हैं।
संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के जसविंदर राणा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 3489 वोट मिले हैं।
इसके साथ ही पीयू में विजयी उम्मीदवारों का जश्न शुरू हो गया है। विजेताओं के समर्थक जश्न मना रहे हैं।
पीयू में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी से 500 से अधिक वोटों का अंतर बना लिया है। अनुराग दलाल को अब तक 1523 वोट मिले हैं। सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी 947 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
एबीवीपी की महिला उम्मीदवार अर्पिता मलिक को 374 और एसओआई के तरुण सिद्धू को 337 वोट मिले हैं।
उपाध्यक्ष पद पर करणदीप सिंह (सथ) 910 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। एनएसयूआई के अर्चित गर्ग को 803 और यूएसओ के करणवीर कुमार को 597 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं।
सचिव पद पर जशनप्रीत सिंह (सोपू) को 961, विनीत यादव (इनसो) को 908 और एनएसयूआई के पारस परासर को 856 वोट मिले हैं।
संयुक्त सचिव पद पर रोहित शर्मा को 775, एबीवीपी के जसविंदर राणा को 750 और आईएसओ की तेजस्वी को 472 वोट मिले हैं। लविश सहरावत बने डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के नए प्रधान
सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज के छात्र परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। लविश सहरावत डीएवी-10 के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर मृणाल स्टेटा ने जीत दर्ज की है। वहीं सचिव पद पर शौरव पंवार और संयुक्त सचिव पद पर याइमा ओइनम ने जीत दर्ज की है।