होम latest News Weather Update: Delhi और NCR के कई हिस्सों में बारिश, IMD ने...

Weather Update: Delhi और NCR के कई हिस्सों में बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए किया येलो अलर्ट जारी

0

Delhi और एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई।

दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार तक और बारिश की भविष्यवाणी की है और शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, कई कारकों के चलते दिल्ली में नमी बनी रहने की संभावना है। इससे खासकर निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है और यातायात बाधित हो सकता है।
आईएमडी ने शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ और बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने इन राज्यों में भारी बारिश का लगाया अनुमान
आईएमडी ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र जो अब उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर आ गया है, मूसलाधार बारिश का एक कारण है।
पंजाब के इन जिलों में भारी बारिश का Alert
पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। दरअसल, मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा समेत पंजाब के 10 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम के कारण तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
इसके साथ ही प्रदेश में तापमान एक बार फिर 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। फरीदकोट का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
इन 7 दिनों में दो जिले तरनतारन और मुक्तसर ऐसे हैं, जहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। जबकि फाजिल्का और बठिंडा में 98 फीसदी, अमृतसर में 94 फीसदी, कूपरथला में 93 फीसदी और होशियारपुर में 82 फीसदी कम बारिश हुई। इसके अलावा 2 जिले रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब भी हैं, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
Google search engine


पिछला लेखChandigarh: दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें आईं सामने, Police ने रखा 2 लाख रुपये का इनाम
अगला लेखPunjab के लिए वरदान साबित हो रहा सड़क सुरक्षा फोर्स, 1000 से अधिक लोगों की बचाई जान