होम latest News Kejriwal के बाद दिल्ली की नई CM होंगी Atishi Marlena, मुख्यमंत्री...

Kejriwal के बाद दिल्ली की नई CM होंगी Atishi Marlena, मुख्यमंत्री ने विधायकों की बैठक में किया ऐलान

0

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के सीएम की कुर्सी तो केजरीवाल की ही रहेगी।

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली की मुख्यमंत्री के लिए आतिशी मार्लेना को चुना है। 17 सितंबर को विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया। इससे पहले विधायकों ने सीएम के नाम का चुनाव करने का अधिकार केजरीवाल को दिया और इसके लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी ने 26 सितंबर से दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है।

बता दें कि दो दिन पहले रविवार को पार्टी के कार्यालय पर समर्थकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है, वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल के बतौर मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाने को लेकर विपक्षी पार्टियां हमलावर थीं। 13 सितंबर को सीबीआई केस में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद छोड़ने का फैसला किया है।

Google search engine


आतिशी पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

वहीं आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया सीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु की फाँसी रुकवाने का प्रयास किया था। केजरीवाल नक्सली मानसिकता को बैकडोर से दिल्ली पर थोपने का पाप केजरीवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक ऐसा सीएम चुन रही है, जिसका अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन से कभी कोई नाता नहीं रहा। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता एक नक्सली कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

Google search engine


पिछला लेखCM Bhagwant Mann को Valmiki Samaj ने लिखी चिट्ठी, Supreme Court के इस फैसले को लेकर कही ये बात
अगला लेखPunjab कर रहा Green Energy पर फोकस, ऊर्जा मंत्री Aman Arora ने उद्योगपतियों से मांगा साथ