होम latest News नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मालविंदर सिंह माली पटियाला से गिरफ्तार

नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मालविंदर सिंह माली पटियाला से गिरफ्तार

0

नवजोत सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली को पटियाला से गिरफ्तार किया है।

मोहाली पंजाब में मोहाली पुलिस ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली को पटियाला से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार माली के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर पटियाला से सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी और कांग्रेस के नेता परगट सींग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस गिरफ्तारी को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का घोर उल्लंघन बताया है और मांग की है कि माली को तुरंत रिहा किया जाए।

यह भी पता चला है कि यह मामला मोहाली पुलिस ने एक शख्स की शिकायत पर दर्ज किया है, जो मालविंद माली के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई थी, यह भी पता चला है कि नए कानून के तहत कुछ अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखPunjab कर रहा Green Energy पर फोकस, ऊर्जा मंत्री Aman Arora ने उद्योगपतियों से मांगा साथ
अगला लेखKangana Ranaut ने बताया अपना Wedding Plan, बोली- इसके बाद शादी करने का कोई फायदा नहीं