होम latest News Punjab में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं School of Eminence, 2 लाख...

Punjab में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं School of Eminence, 2 लाख बच्चों ने करवाया Admission

0

School of Eminence में पहली बार 82000 बच्चे Enroll हुए थे।

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के विकास के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार कई योजनाएं ला रही है।

इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने शिक्षा का समुचित विकास हो और लोगों में सरकारी शिक्षा पर विश्वास बहाल हो, इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोल दिए है।

Google search engine


आज स्कूल आफ एमिनेंस प्राइवेट स्कूलों को न सिर्फ टक्कर दे रहे हैं बल्कि प्राइवेट स्कूल छोड़ कर बच्चे सरकारी स्कूलों में एडमीशन ले रहे हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में 10 हजार विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूल छोड़ कर सरकारी स्कूलों में एडमीशन लिया। जबकि 2 लाख विद्यार्थी स्कूल आफ एमिनेंस के लिए इनरोल हुए।

स्कूल आफ एमिनेंस ने शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों को जीवन में ऊंची मंजिलें हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है।

स्कूल आफ एमिनेंस में पहली बार 82,000 बच्चे इनरोल हुए थे। जोकि अब बढ़ कर 2 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं, स्कूल आफ एमिनेंस पंजाब के सभी 23 जिलों में खुल चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों को जीवन में ऊंची मंजिलें हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है। खास करके गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक पहुंच बना रही है।

Google search engine


पिछला लेखAmritsar Commissionerate पुलिस ने Drug तस्करी Network का किया भंडाफोड़
अगला लेखIND Vs BAN 1st Test Pitch Report: चेन्नई में लाल मिट्टी से बनी पिच पर खेला जाएगा टेस्ट, भारत के लिए कौन होगा पांचवां गेंदबाज?