होम latest News ‘मेरे ज्यादा झगड़े हुए..’ खास Interview में Gautam Gambhir-Virat Kohli की मजेदार...

‘मेरे ज्यादा झगड़े हुए..’ खास Interview में Gautam Gambhir-Virat Kohli की मजेदार बाचतीत

0

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक इंटरव्यू सामने आया है।

फैंस को अक्सर क्रिकेट मैदान पर विराट कोहली और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिला करती थी। लेकिन अब ये दोनों दिग्गज एकसाथ एक टीम में मौजूद हैं।
वहीं बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें दोनों खुलकर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में विराट कोहली एक्शन में होने वाले हैं। वहीं सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान आपस में एक-दूसरे से खुलकर बातचीत की है।
इस दौरान दोनों पुराने किस्से, मैदान पर लड़ाई-झगड़े को लेकर भी बातचीत की है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गंभीर और कोहली 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।
गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली की शानदार सीरीज को याद किया, जिसमें उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया था। आगे गंभीर ने खुलासा किया कि, जब वह न्यूजीलैंड के नेपियर में खेले थे, तब भी वह इसी तरह के जोन में थे और उन्होंने स्वीकार किया कि उसके बाद वह कभी भी उस जोन में नहीं रहे।

विपक्षी टीम के साथ कैसी थी गंभीर की बातचीत

वीडियो में विराट कोहली हेड कोच गौतम गंभीर से उनकी विपक्षी टीम के साथ बातचीत के बारे में पूछते हैं। इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि, आपके मुकाबले मेरी ज्यादा बहस होती है।
गंभीर का ये जवाब सुनकर विराट कोहली भी हंसने लगे। वीडियो के आखिर में विराट कोहली कहते हैं कि अब वे काफी आगे आ गए हैं। समय आ गया है सभी ‘मसाला’ खत्म किया जाए।
Google search engine


पिछला लेखCM की कुर्सी तक कैसे पहुंची Atishi? रेस में AAP के Saurabh Bhardwaj क्यों रह गए पीछे; वजह आई सामने
अगला लेखBolly Wood: भारत की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस से, 50 सेकंड के लिए लेती हैं; 5 करोड़ रुपये