होम latest News DC ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

DC ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0

डिप्टी कमिश्नर ने  वार्डों में मरीजों से मुफ्त दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों के व्यवहार पर भी फीडबैक लिया।

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने गुरुवार सुबह लुधियाना सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं, चल रहे निर्माण कार्यों और आवश्यक व गैर-आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच की। इस दौरे में ओ.पी.डी. सेवाओं, मदर एंड चाइल्ड सेंटर, दवा की दुकान, सफाई और सुधार के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए डॉक्टरों, स्टाफ और रोगियों के साथ विस्तृत बातचीत की।

PunjabKesari

डॉक्टरों और अन्यो के साथ बैठक के दौरान जतिंदर जोरवाल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मरीजों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और पर्याप्त दवाएं प्रदान करवाने के समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह स्थानीय सिविल अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड सेंटर के  विस्तार और अन्य विकास कार्यों के निर्माण कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने जाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन (पी.एच.एस.सी.) के अधिकारियों को हिदायत की है कि वह हर काम की समय सीमा पर विस्तृत रिपोर्ट दें ताकि प्रोजेक्ट की गती पर बारीकी से नजर रखी जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे होने चाहिए।

PunjabKesari

Google search engine


डिप्टी कमिश्नर ने  वार्डों में मरीजों से मुफ्त दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों के व्यवहार पर भी फीडबैक लिया। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि एक डॉक्टर ने ऐसी दवा लिखी थी जो फार्मेसी में उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि मरीजों को सेवाएं प्राप्त करने में कोई मुश्किल न आए।

PunjabKesari

इसके बाद जतिंदर जोरवाल ने अधिकारियों को प्रतीक्षा क्षेत्रों में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था के लिए एक व्यापक योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ए.सी.पी., स्थानीय एस.एच.ओ. के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने वाले बोर्ड लगाने के अलावा सी.सी.टी.वी. लगाने सुनिश्चित करने को भी कहा।
Google search engine


पिछला लेखAdvocate के घर फायरिंग मामले का पर्दाफाश, इस वजह से रची साजिश
अगला लेखPunjab में Transport Department की बड़ी कार्रवाई, 600 अवैध बसों के Permit किए रद्द