होम latest News मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: जालंधर पश्चिम से MLA Mohinder Bhagat का कैबिनेट...

मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: जालंधर पश्चिम से MLA Mohinder Bhagat का कैबिनेट मंत्री बनना तय

0

जालंधर उपचुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने भी वादा किया था कि अगर मोहिंदर भगत उपचुनाव जीतते हैं तो उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया जाएगा।

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतने वाले आप विधायक मोहिंदर भगत को आज मंत्री बनाया जाएगा। चर्चा है कि उन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, जालंधर के करतारपुर से आप विधायक बलकार सिंह ने कल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आप ने जालंधर शहर के बीच से विधायक को मौका दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, भगत के पास कल फोन आया था। भगत का ज्यादातर इलाका ऐसा है, जहां खेल उद्योग से जुड़े पंजाब के बड़े कारोबारी बैठे हैं। ऐसे में संभावना है कि उन्हें खेल मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Google search engine


जालंधर उपचुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने भी वादा किया था कि अगर मोहिंदर भगत उपचुनाव जीतते हैं तो उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया जाएगा। मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में वह भाजपा कोटे से मंत्री बने थे।

हालांकि, अब वह सक्रिय राजनेता नहीं हैं। मोहिंदर भगत लोकसभा चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें उपचुनाव में जालंधर पश्चिम से टिकट दिया गया था। पूर्व मंत्री भगत ने कहा था कि अब उनका भाजपा या किसी अन्य पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने राजनीति छोड़ दी है।

जालंधर पश्चिम सीट पर आप को एकतरफा जीत मिली है। आप के मोहिंदर भगत ने यहां से 37,325 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 55,246 वोट मिले। उपचुनाव में मिली जीत आप के लिए इसलिए अहम मानी जा रही थी, क्योंकि सत्तारूढ़ आप लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Google search engine


पिछला लेखनवजोत सिद्धू ने पत्नी संग सांझा की तस्वीर, बोले- 6 महीने पहले और आज
अगला लेखशतरंज ओलंपियाड में जीत भारतीय खेल जगत का नया अध्याय है: PM मोदी