होम latest News नवजोत सिद्धू ने पत्नी संग सांझा की तस्वीर, बोले- 6 महीने पहले...

नवजोत सिद्धू ने पत्नी संग सांझा की तस्वीर, बोले- 6 महीने पहले और आज

0

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। कैंसर से जंग लड़ रही डॉ. नवजोत कौर अब ठीक हैं, इसका अंदाजा सिद्धू द्वारा शेयर की गई तस्वीर से लगाया जा सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ”कैसा बदलाव? छह महीने पहले और आज…।” वहीं इस पोस्ट को उनके प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कैंसर से जंग लड़ रही डॉ. नवजोत कौर का नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरा साथ दिया है। उनकी हर कीमोथेरेपी नवजोत सिद्धू ने हाथ पकड़ कर पूरी करवाई है। उन्होंने खुद अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाया और कीमोथेरेपी करने वाली टीम का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से भी दूर रहे और अपने परिवार को पूरा समय दिया।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखपंजाब के बड़े Transporters चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू से करवा रहे गाड़ी के Tank Full, जानें क्यों
अगला लेखमंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: जालंधर पश्चिम से MLA Mohinder Bhagat का कैबिनेट मंत्री बनना तय