होम latest News Riya Singha कौन? जिनके सिर सजा Miss Universe India 2024 का ताज

Riya Singha कौन? जिनके सिर सजा Miss Universe India 2024 का ताज

0

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 को उसका विनर मिल गया है।

एक ऐसा ताज, जिसका सपना हर वो महिला देखती है, जो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है, इस साल भी दिया जा चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिस यूनिवर्स इंडिया के खिताब की और साल 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज भारतीय सुंदरी रिया सिंघा के सिर पर सजा है। ऐसे में अब लोगों को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया के बारे में जानने की इच्छा भी हुई तो आखिर कौन हैं रिया सिंघा? आइए जानते हैं…

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा कौन?

रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। वे कमाल की मॉडल हैं और मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद वे अब मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। बता दें कि यह कॉम्पिटिशन इस साल के अंत में होगा। रिया सिंघा के बारे में अभी यही जानकारी मिल पाई है। जैसे ही रिया के बारे में और जानकारी मिलेगी,  तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024

जब रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता और यह ताज उनके सिर सजा तो वे इमोशनल नजर आईं। ANI से बात करते हुए रिया ने कहा कि आज उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है और इसके लिए वे अपने फैंस की बहुत आभारी हैं। यहां तक आने के लिए और इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उनका कहना है कि अब वे खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हैं। रिया ने कहा कि उन्हें पिछले विजेताओं से बहुत प्ररेणा मिलती है।

उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

बता दें कि रिया सिंघा को साल 2015 की मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया। उर्वशी रौतेला ने जिस मंच पर इस खिताब को जीता था, आज वे उसी मंच पर बतौर जज बैठी थीं। यह नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था और इस दौरान सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे।

पिछला लेखJalandhar Gas Leak मामला, एक की मौ*त… 3 को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर
अगला लेखPunjab कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल, 4 की छुट्टी होगी और 5 नए चेहरे शामिल होंगे