बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘रैंप की रानी’ क्यों कहा जाता है।
पेरिस फैशन वीक में अपनी आकर्षक उपस्थिति के साथ, बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘रैंप की रानी’ क्यों कहा जाता है। ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ के रैंप पर वह लाल परी बनकर उतरी। वहीं इस दौरान आलिया ने भी अपनी खूबसूरती बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी
पहले ऐश्वर्या राय की बात करें तो बैलून हेम लाल ड्रेस पहने, ‘जोधा अकबर’ स्टार ने अपने बालों को खुला छोड़ा और एक बोल्ड लाल लिप शेड के साथ अपने लुक में रंग भर दिया। उन्होंने जैसे ही एंट्री की तो लोगों की निगाहें उनसे हट ही नहीं पाई। इसके बाद दीवा ने ‘नमस्ते’ के साथ सबका स्वागत किया।
अब बात करते हैं बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की जिन्होंने ग्लैमरस अंदाज़ में पेरिस फ़ैशन वीक में अपना डेब्यू किया।ब्यूटी ब्रांड L’Oreal Paris का प्रतिनिधित्व करते हुए, ‘हाईवे’ स्टार ने स्टाइल में रैंप वॉक किया। उन्हें मेटैलिक सिल्वर बस्टियर में देखा गया, जिसे उन्होंने ब्लैक ऑफ़-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया था।
मेकअप के लिए उन्होंने हल्का सा टच-अप किया था और इतने से ही आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं। गीले बालों के साथ उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था। आलिया को हाल ही में लोरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया था।वह कुछ दिन पहले पेरिस आई थीं। उन्हें अपने पति रणबीर कपूर के साथ पेरिस की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा गया था।