होम latest News Bathinda: Goniana Mandi घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,...

Bathinda: Goniana Mandi घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कई गिरफ्तार

0

घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश

गोनियाना मंडी में एक घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में युवती और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। इस घर को होटल की तरह उपयोग किया जा रहा था, जहां पर घंटे के हिसाब से लोग आकर समय बिताते थे।

थाना नेहियांवाला के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बठिंडा-गोनियाना रोड पर हनुमान मंदिर के पास कोठी में देह व्यापार का कारोबार होता है।

Google search engine


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की जिसमें यह बात सच साबित हुई सभी युवतियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की गई और छोड़ दिया गया है लेकिन इस कारोबार को चलाने वाले व्यक्ति समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस घर में यह धंधा काफी समय से चल रहा था जिसके कारण वहां के स्थानीय लोग भी काफी परेशान थे।

Google search engine


पिछला लेखParis में लाल परी बनकर छाई ऐश्वर्या , Queen of the Ramp काे आलिया ने दी टक्कर
अगला लेखRupnagar: गांव में मचा रखा था आतंक, आखिर पकड़ा गया तेंदुआ