होम latest News पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री...

पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

0

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को आज 2.5 साल हो गए हैं। आज तीसरी बार सीएम भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया है। पंजाब के राज भवन में सीएम मान ने अपने कैबिनेट विस्तार किया है। उनकी कैबिनेट से जहां 4 पुराने लोगों इस्तीफा दिया है, वहीं 5 नए लोग शामिल हुए हैं और मंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन 5 विधायकों को संविधान के मुताबिक मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है।

किन विधायकों को बनाया गया मंत्री?

साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मंडियां, लहरागागा से विधायक बरिंदर कुमार गोयल, खन्ना से विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंद, शाम चुरसी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह और जालंधर वेस्ट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने मोहिंदर भगत ने मंत्री पद की शपथ ली है। रविवार को सीएम मान ने बलकार सिंह समेत अनमोल गगन, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और ब्रह्म शंकर जिम्पा को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था।

Google search engine


सीएम मान ने OSD को भी हटाया

इनता ही नहीं कैबिनेट फेरबदल के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को अचानक हटा दिया है। हालांकि अभी तक इसका कोई इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पंजाब के इस कैबिनेट फेरबदल को लोकसभा चुनाव की हार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि अब तक मान सरकार ने कुल तीन बार कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल किया है।

Google search engine


पिछला लेखपीएम मोदी ने क्यों की ग्लोबल एक्शन की मांग, किसे बताया खतरा?
अगला लेखपंजाब: एक क्लिक पर मिलेगा सभी निकाय सेवाओं का लाभ, लाइसेंस समेत इन कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर