होम latest News Haryana में चुनावी शोर: Sonipat के Gohana में PM की बड़ी रैली,...

Haryana में चुनावी शोर: Sonipat के Gohana में PM की बड़ी रैली, 3 जिलों के 22 विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे Modi

0

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

आज राज्य में कई दिग्गज नेताओं की रैलियों का आयोजन हो रहा है, जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है। इस कड़ी में गोहाना में पीएम मोदी रैली है।

पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले- बिना पर्ची- बिना खर्ची नौकरी का बोलबाला

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विनोद शर्मा का इलाके में प्रभाव है। ऐसे में शहर में इनसे बड़ा सहयोग भाजपा को मिलेगा। कुमारी सैलजा के बारे में मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस को आज कुमारी सैलजा के मुद्दे पर सफाई देनी पड़ रही है। इसके पीछे कुछ तो वजह होगी। मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा में बिना पर्ची- बिना खर्ची नौकरी का बोलबाला है। मनोहर लाल ने इस दौरान कांग्रेस पर कई तंज कसे। विनोद शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह किस तरह की राजनीति करते हैं। इस बात से सभी वाकिफ हैं। आज ये कहीं हैं और बेटी कहीं।

पीएम मोदी के राज में खत्म नहीं होगा आरक्षण : धमेंद्र प्रधान

अंबाला में सेक्टर 9 स्थित अग्रवाल भवन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा एक साथ आए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। धर्मेंद्र प्रधान ने आरक्षण के लिए कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक किसी में दम नहीं कि आरक्षण को खत्म कर दे।

कांग्रेस ने हमेशा किसानों से किया छल- सीएम नायब

हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें-1-भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में MSP देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताये कि अपने साठ-सत्तर साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर MSP दी है?

Google search engine


2-किसानों को सलाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के सत्तर साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सलाना राशि कभी दिया है?

3-भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रूपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?

4-भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?

कांग्रेस और उसके CLU गैंग के चाल-चेहरा-चरित्र को हरियाणे का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा जी किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफ़ी मांगे तो भी किसानों के साथ की गयी अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे।

हिसार और पलवल में भी मोदी की रैली प्रस्तावित

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आ चुके हैं। हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। वहीं, मोदी की लोकसभा चुनाव में 4 महीने पहले भी गोहाना में रैली हो चुकी है।

करीब 25 एकड़ में लगाया पंडाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। लोगों के लिए 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने एक दिन पहले ही पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया था।

भाजपा के लिए संजीवनी साबित हो सकती है पीएम की रैली

प्रधानमंत्री मोदी की रैली भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हरियाणा में चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। गोहाना में होने वाली इस रैली को भाजपा के लिए एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जहां से पार्टी को चुनावी लहर का लाभ मिल सकता है।
रैली में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 9, रोहतक लोकसभा के 9 और करनाल लोकसभा के 4, यानी कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार, पार्टी कार्यकर्ता और मतदाता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इन सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी हुंकार भरेंगे और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

रैली को लेकर 10 डीसीपी तैनात

सुरक्षा को देखते हुए 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर और 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रैली स्थल पर 30 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को नियंत्रित किया जा सके।

रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री करीब 11:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
Google search engine


पिछला लेखन पति न प्रेमी तो वो अजनबी कौन? जिसने Bengaluru में Mahalakshmi की हत्या करके लाश के किए 30 टुकड़े
अगला लेखWeather Update : Delhi-Punjab सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल