होम latest News Weather Update : Delhi-Punjab सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का...

Weather Update : Delhi-Punjab सहित इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

0

इस साल मानसून ने मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है।

इस साल मानसून ने मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो पिछले दिनों की हुई यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी थी लेकिन दिनों एक बार फिर मौसम में गर्मी देखी जा सकती है।

इन दिनों लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। ऐसे में कई राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी आपदा बन गयी है।

Google search engine


इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली के मौसम में आज से मौसम बदलाव नजर आने लगेगा।

कैसा रहेगा देश की राजधानी का मौसम

IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली के मौसम में आज से मौसम बदलाव नजर आने लगेगा। बता दे बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इन चार जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी ,किशनगंज और पश्चिमी चंपारण भारी वर्षा होने की संभावना है। वही IMD ने पूर्णिया और कटिहार को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल में बाढ़ का कहर जारी

पश्चिम बंगाल में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियों के आसपास के गांव भीषण बाढ़ में डूब गए हैं।

दामोदर घाटी निगम के अनुसार, बुधवार सुबह से मैथन डैम से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और इसके बाद हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, हुगली जिले के खानाकुल, आरामबाग क्षेत्रों में भी बाढ़ आ गई।

पंजाब में भीषण गर्मी

बता दें इन दिनों पंजाब के लोगो को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के लोग दोपहर की धूप और उमस गर्मी से परेशान हैं।

वही मौसम विभाग की माने तो उनके अनुमान के अनुसार एक दो दिन में मौसम बदलाव नजर आने लगेगा। IMD के अमृतसर और राजधानी चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पंजाब में अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Google search engine


पिछला लेखHaryana में चुनावी शोर: Sonipat के Gohana में PM की बड़ी रैली, 3 जिलों के 22 विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे Modi
अगला लेखJalandhar पुलिस ने Interstate Drug Racket का किया भंडाफोड़ , 2 तस्करों सहित 150 किलो पोस्त की जब्त