होम latest News जालंधर: अमन नगर में चार अज्ञात युवकों ने महिला पर किया हमला,...

जालंधर: अमन नगर में चार अज्ञात युवकों ने महिला पर किया हमला, मामले की जांच जारी

0

महिला पर हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जालंधर के अमन नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आपको बता दें कि, अपने घर के बाहर बैठी महिला पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। महिला पर हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जैसे ही महिला पर हमला हुआ, वह गिर गई, लेकिन तुरंत उठकर युवकों के पीछे भागी, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई। गनीमत रही कि इस हमले में महिला को ज्यादा चोटें नहीं आईं। इस बारे में रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक हमला करते नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने अपना चेहरा रूमाल से ढक रखा था।

Google search engine


इस हमले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे हैप्पी ने बताया कि उसे फोन आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मां पर हमला किया है। उसने आगे बताया कि उसकी या उसकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फुटेज देखने से पता चलता है कि हमला लूटपाट के इरादे से नहीं किया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है तथा हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

Google search engine


पिछला लेखजालंधर के Industrialist ने बनाई एक खास मशीन,अब पराली जलने से होने वाले प्रदूषण से मिलेगी निजात
अगला लेखहाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 अक्टूबर तक NHAI को आवश्यक भूमि का कब्जा सौंपने का दिया निर्देश