होम latest News Haryana Elections: ‘अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो साबित करिए’,...

Haryana Elections: ‘अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो साबित करिए’, Robert Vadra ने PM Modi की दी चुनौती

0

Haryana Election 2024 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रॉबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा था। इसको लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि साबित कीजिए कि मेरी कोई जमीन हरियाणा में है या मैंने कोई गलत काम किया है। वे नहीं साबित कर सकते, क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में मेरा नाम लेते हैं। 10 साल से उनकी सरकार है। उन्होंने तमाम एजेंसियां लगाई, तमाम तरीके अपनाए, कोई न​तीजा नहीं निकला। मैं चेतावनी देता हूं कि कुछ है तो वे साबित करें।

Google search engine


वाड्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं

नरेंद्र मोदी दस साल से रॉबर्ट वाड्रा को फर्जी मुद्दा बनाए घूम रहे हैं। हरियाणा में दस साल उनकी सरकार रही और खुद मनोहर लाल की पुलिस ने कोर्ट को लिखित में दिया था कि वाड्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वे किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं और कार्रवाई के लिए किसका इंतजार कर रहे हैं?

Haryana Election 2024 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने कोई गलत किया है तो साबित करिए। आप साबित ही नहीं कर सकते क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पीएम मोदी अपने भाषण में मेरा नाम लेते हैं लेकिन कुछ भी साबित नहीं कर पाते हैं। ‘हरियाणा में मेरी कोई जमीन नहीं’, ‘मैंने कोई गलत काम नहीं किया है’, ‘कुछ भी है तो साबित करिए’।

Google search engine


पिछला लेखPunjab के किसानों का एक-एक दाना खरीदने को तैयार है राज्य सरकार, समीक्षा बैठक में बोले CM Bhagwant Mann
अगला लेखMayawati आज पृथला विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसभा, सामने आई ये अहम बात