होम latest News Political News: Sunil Jakhar के इस्तीफे की चर्चा पर Action Mode में...

Political News: Sunil Jakhar के इस्तीफे की चर्चा पर Action Mode में BJP

0

भारतीय जनता पार्टी ने आज पंजाब बीजेपी की अहम बैठक बुलाई है।

 पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। हालांकि इस बारे में सुनील जाखड़ का अपना बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जाखड़ के इस्तीफे की खबर को अनिल सरीन और हरजीत ग्रेवाल जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने अफवाह करार दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज पंजाब बीजेपी की अहम बैठक बुलाई है।

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ में पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक आज दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ में होने जा रही है। अब देखना होगा कि सुनील जाखड़ इस बैठक में हिस्सा लेते हैं या नहीं। क्योंकि उपचुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर विजय रूपाणी ने बठिंडा में विशेष बैठक की थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष उसमें से नदारद रहे। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सुनील जाखड़ के बीच पिछले दिनों मुलाकात भी हो चुकी है।

Google search engine


यहां बता दें कि सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा के चलते विरोधी भी उन पर निशाना साध रहे हैं।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जाखड़ के इस्तीफे की खबर सोशल मीडिया पर सांझा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वड़िंग ने उन्हें पूछा था कि वह आगे कहा जा रहे है।  इसके अलावा लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में वड़िंग ने कहा कि जब भी पार्टी को सुनील जाखड़ की जरूरत होती है तो वह दौड़ जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के साथ भी ऐसा ही किया और अब वे भाजपा के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं। इस पर पंजाब बीजेपी द्वारा वड़िंग को अपनी अध्यक्षता बचाने की सलाह दी गई।

Google search engine


पिछला लेखChandigarh: लोगों के लिए बड़ी राहत, न्यू चंडीगढ़ में अब जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन
अगला लेखDiljit Dosanjh के मुरीद हुए Yo Yo Honey Singh, IIFA 2024 में की तारीफ