होम latest News Diljit Dosanjh के मुरीद हुए Yo Yo Honey Singh, IIFA 2024 में...

Diljit Dosanjh के मुरीद हुए Yo Yo Honey Singh, IIFA 2024 में की तारीफ

0

 हनी सिंह ने कहा, “ज़िंदगी में हर काम करने के लिए हिम्मत जरूरी होती है।

 रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने ‘ब्राउन रंग’, ‘ब्लू आईज़’, ‘अंग्रेजी बीट’ और कई अन्य सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। हाल ही में हनी सिंह ने आबू धाबी में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA 2024) के दौरान मीडिया से बातचीत की और सफलता का असली और मूल मंत्र बताया। हनी सिंह ने कहा, “ज़िंदगी में हर काम करने के लिए हिम्मत जरूरी होती है। आज, मैं यहां IIFA जैसे ग्लोबल इवेंट में खड़ा हूं, जो मुझे वापस लाने वाला है, वो है साहस।”

बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हुए हनी सिंह

Google search engine


अपने करियर के शिखर पर हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हुए थे, जिसके कारण वे कई सालों तक मनोरंजन इंडस्ट्री से दूर रहे। इलाज और अपनी इच्छा शक्ति की मदद से, वे संगीत की दुनिया में वापस लौटे। संगीत और कला में AI की बढ़ती उपयोगिता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे तकनीक और कला का मिश्रण पसंद है। AI खासकर संगीत के लिए अद्भुत है।”

इस दौरान हनी सिंह ने पंजाबी गायक-निर्देशक दिलजीत दोसांझ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक सिख परिवार से आने वाले लड़के (दिलजीत दोसांझ) ने जो किया है, वह असल में अलग है। उनकी हिम्मत, उनकी योग्यता और उनका जुनून उनके काम में झलकता है। यह बिल्कुल नहीं बदला है। वह वही दिलजीत दोसांझ हैं, जिसके साथ मैंने ‘दि नेक्स्ट लेवल’ एल्बम में काम किया था।

Google search engine


पिछला लेखPolitical News: Sunil Jakhar के इस्तीफे की चर्चा पर Action Mode में BJP
अगला लेखपराली जलाने वालों पर होगा एक्शन, 8 हजार नोडल अधिकारी नियुक्त… पंजाब सरकार का ऐलान