होम latest News Bollywood का Side Actor कैसे बना Malaika Arora का पहला क्रश? Actress...

Bollywood का Side Actor कैसे बना Malaika Arora का पहला क्रश? Actress ने खुद किया रिवील

0

Actress Malaika Arora और Arjun Kapoor के ब्रेकअप की चर्चा अक्सर होती रहती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त सोशल मीडिया से दूर चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस कैमरे की नजरों से दूर हैं।

इस बीच मलाइका का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर दिलचस्प खुलासा करते हुए अपने पहले क्रश का नाम रिवील किया।

Google search engine


बता दें कि यह वीडियो सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ का है, जिसे मलाइका अरोड़ा होस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं एक्ट्रेस नीलम कोठारी और चंकी पांडे शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे।

मनीष पॉल ने किया खुलासा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चंकी पांडे और नीलम कोठारी ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ के मंच पर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने वर्क एक्सपीरियंस को शो के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ शेयर किया।

वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल इन बातचीत में हंसी का तड़का लगाने से बिल्कुल नहीं चूके। बातचीत के दौरान मनीष पॉल ने एक ऐसा खुलासा कर दिया जो शायद मलाइका ने भी कभी सोचा नहीं होगा।

बता दें कि जिस वक्त टेरेंस लुईस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लेकर बात कर रहे थे और उन्हें अपनी पसंदीदा बताया। उसी वक्त मनीष पॉल ने मलाइका अरोड़ा को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘यहां पर एक और बहुत बड़ी फैन हैं , चंकी पांडे की जिन्होंने अपने कमरे में उनके पोस्टर लगा रखे थे। वो मलाइका अरोड़ा हैं।’ ये सुनकर चंकी पांडे हैरानी से मलाइका की तरफ देखते हैं, जबकि एक्ट्रेस शर्म से लाल हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने इस बात को कभी किसी के साथ शेयर नहीं किया। सिर्फ चंकी पांडे को इस बारे में पता है।

मलाइका ने टीवी पर किया कबूल

मलाइका कहती हैं, ‘मैंने अपनी अलमारी के एक दरवाजे पर टॉम क्रूज की तस्वीर लगाई थी, जबकि दूसरे साइड पर चंकी पांडे की तस्वीर थी। मैं कोई मजाक नहीं कर रही हूं।

मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।’ मलाइका ने आगे कहा, ‘मुझे आज भी याद है कि मुझे हेयर कट लेना था। इसलिए मैं उनका पोस्टर लेकर गई और मैंने कहा कि मुझे बिल्कुल ऐसा ही हेयर कट चाहिए। इसके बाद मैं और मेरी छोटी बहन चंकी पांडे के घर पर फोन लगाते रहते थे।’

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की अफवाह

मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि वो नेशनल टीवी पर कबूल कर रही हैं कि उन्हें चंकी पांडे पर क्रश था। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं। वहीं चंकी कहते हैं कि मुझे लगता है कि मैं खुशी से बेहोश हो जाऊंगा।

जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, हालांकि कई साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों पर मलाइका ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं चंकी पांडे की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन आजतक वो सफलता का मुकाम हासिल नहीं कर सके।

 

Google search engine


पिछला लेखJammu & Kashmir में वोटिंग खत्म होने के अगले दिन ही BJP उम्मीदवार का निधन
अगला लेखDrugs की बिक्री को लेकर पंजाब पुलिस सख्त, DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को दिए ये आदेश