होम latest News CM आवास को कल अलविदा कहेंगे Arvind Kejriwal, यहां होगा AAP सुप्रीमो...

CM आवास को कल अलविदा कहेंगे Arvind Kejriwal, यहां होगा AAP सुप्रीमो का नया आशियाना

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल सीएम आवास छोड़ने वाले हैं।

मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल कल सीएम आवास को भी अलविदा कहने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ शीश महल छोड़ देंगे।

ऐसे में सवाल यह है कि अब अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना कहां होगा? शीश महल छूटने के बाद भी केजरीवाल सरकारी आवास में ही रहेंगे। जी हां, केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर में रहने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना नई दिल्ली विधानसभा में होगा।

Google search engine


कई लोगों ने की घर की पेशकश

सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बच्चों के साथ दिल्ली की नई विधानसभा में रहेंगे। AAP सांसद अशोक मित्तल का घर भी नई विधानसभा में ही है।

शीश महल छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल का अगला आशियाना यही होगा। खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों, सांसदों और विधायकों ने केजरीवाल के सामने घर की पेशकश की थी। मगर उन्होंने रहने के लिए अशोक मित्तल के घर का चुनाव किया।

अशोक मित्तल कौन हैं?

आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल पेशे से बिजनेस मैन हैं। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे हैं। 2022 में AAP ने अशोक मित्तल को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया था।

बतौर सांसद नई दिल्ली विधानसभा में उनका सरकारी आवास है, जिसमें अरविंद केजरीवाल रहने जा रहे हैं। कल यानी 4 अक्टूबर को केजरीवाल परिवार के साथ अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे।

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली शराब आबाकारी मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

17 सितंबर को केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। AAP नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। केजरीवाल का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव में जनमत हासिल करने के बाद ही वो सीएम की कुर्सी पर दोबारा काबिज होंगे।

Google search engine


पिछला लेखPunjab मंत्री Aman Arora ने बुलाई DC की बैठक, नागरिक सेवाओं को लेकर दिए निर्देश
अगला लेखअमृतसर का बड़ा हनुमान मंदिर: नवरात्रि में यहां देश-विदेश से बच्चों को लंगूर बनाकर लाते हैं लोग