होम latest News सिंगर अदनान सामी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां...

सिंगर अदनान सामी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

0

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी खान का आज यानी 7 अक्टूबर को निधन हो गया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है।

PunjabKesari
सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे…आमीन…।’ फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और सिंगर को हौसला दे रहे हैं।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखIndian Air Force: IAF के Air Show के बाद 3 की मौत
अगला लेखHimachal Pradesh: ऊना से Delhi जा रही Vande Bharat ट्रेन पर पथराव, 2 कोच के टूटे शीशे, यात्री सुरक्षित