होम latest News Haryana Election 2024 Results Live: किस सीट पर किसकी जीत? देखें 90...

Haryana Election 2024 Results Live: किस सीट पर किसकी जीत? देखें 90 सीटों की ताजा अपडेट

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आएंगे।

राजधानी दिल्ली को देश की सियासत का केंद्र कहा जाता है। मगर पिछले 1 महीने में सबसे ज्यादा सुर्खियां हरियाणा ने बटोरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने हरियाणा का दौरा किया।

तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के बीच 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए, जिसके नतीजे आज सामने आएंगे। तो आइए देखते हैं किस सीट पर कौन सी पार्टी के उम्मीदवार बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं?

Google search engine


बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में त्रिशंकु मुकाबला देखने को मिला है। जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आई।

तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP)और अरविंद केजरीवाल की एंट्री ने हरियाणा के रण को त्रिकोणीय आकार दे दिया। हालांकि अब इंतजार खत्म हो चुका है। हरियाणा के विजेता का नाम कुछ घंटों में सबके सामने आ जाएगा। तो आइए देखते हैं 90 सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट…

नंबर सीट आगे पार्टी
1 कालका शक्ति रानी शर्मा बीजेपी
2 पंचकुला चंद्र मोहन कांग्रेस
3 नारायणगढ़ शैली चौधरी कांग्रेस
4 अंबाला कैंट अनिल विज बीजेपी
5 अंबाला शहर निर्मल सिंह मोहरा कांग्रेस
6 मुलाना पूजा बीजेपी
7 साढौरा रेणु बाला कांग्रेस
8 जगाधरी अकरम खान कांग्रेस
9 यमुनानगर घनश्याम दास बीजेपी
10 रादौर श्याम सिंह राणा बीजेपी
11 लाडवा नायाब सिंह सैनी बीजेपी
12 शाहबाद राम करण कांग्रेस
13 थानेसर अशोक कुमार अरोड़ा कांग्रेस
14 पेहोवा मनदीप छट्टा कांग्रेस
15 गुहला देवेंद्र हंस कांग्रेस
16 कलायत विकास शरण कांग्रेस
17 कैथल आदित्य सूरजेवाला कांग्रेस
18 पुंडरी सतपाल जांबा बीजेपी
19 नीलेखेड़ी भगवान दास बीजेपी
20 इंद्री राम कुमार कश्यप बीजेपी
21 करनाल जगमोहन आनंद बीजेपी
22 घरौंदा हरविंदर कल्याण बीजेपी
23 असंध योगिंदर सिंह राणा बीजेपी
24 पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांढा बीजेपी
25 पानीपत शहर प्रमोद कुमार विज बीजेपी
26 इसराना कृष्णन लाल पनवर बीजेपी
27 समालखा मनमोहन भड़ाना बीजेपी
28 गनौर देवेंद्र सिंह
29 राय कृष्ण गहलावत बीजेपी
30 खरखौदा पवन खरखोड़ा बीजेपी
31 सोनीपत निखिल मदान बीजेपी
32 गोहाना अरविंद कुमार शर्मा
33 बड़ौदा इंदुराज सिंह नरवल कांग्रेस
34 जुलाना विनेश फोगाट कांग्रेस
35 सफीदों राम कुमार गौतम बीजेपी
36 जींद डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बीजेपी
37 उचाना कलां देवेंद्र छत्तर बीजेपी
38 नरवाना कृष्ण कुमार बीजेपी
39 टोहाना परमवीर सिंह कांग्रेस
40 फतेहाबाद बलवान सिंह दौलतपुरिया कांग्रेस
41 रतिया जरनैल सिंह कांग्रेस
42 कालांवाली शशिपाल केहरवाल कांग्रेस
43 डबवाली आदित्य देवीलाल INLD
44 रनिया अर्जुन चौटाला INLD
45 सिरसा गोकुल सेटिया कांग्रेस
46 ऐलनाबाद भरत सिंह बेनीवाल कांग्रेस
47 आदमपुर भव्या बिश्नोई बीजेपी
48 उकलाना नरेश सेलवाल कांग्रेस
49 नारनौंद जस्सी पेटवार कांग्रेस
50 हांसी विनोद भयाना बीजेपी
51 बरवाला रणबीर गंगवा बीजेपी
52 हिसार सावित्री जिंदल
53 नलवा रणधीर पनिहार बीजेपी
54 लोहारू राजबीर फर्तिया कांग्रेस
55 बधरा उम्मीद सिंह बीजेपी
56 दादरी सुनील सतपाल सांगवा बीजेपी
57 भिवानी घनश्याम सराफ बीजेपी
58 तोशाम श्रुति चौधरी बीजेपी
59 बवानी खेड़ा कपूर सिंह बीजेपी
60 मेहम बलराम डांगी कांग्रेस
61 गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस
62 रोहतक मनीष कुमार ग्रोवर बीजेपी
63 कलानौर शकुंतला खटक बीजेपी
64 बहादुरगढ़ राजेश जून
65 बादली कुलदीप वत्स कांग्रेस
66 झज्जर गीता भुक्कल कांग्रेस
67 बेरी रघुवीर सिंह कांग्रेस
68 अटेली आरती सिंह राव बीजेपी
69 महेंद्रगढ़ कंवर सिंह बीजेपी
70 नारनौल ओम प्रकाश यादव बीजेपी
71 नांगल चौधरी मंजू चौधरी कांग्रेस
72 बावल डॉ. कृष्णन कुमार बीजेपी
73 कोसली अनिल यादव बीजेपी
74 रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव बीजेपी
75 पटौदी बिमला चौधरी बीजेपी
76 बादशाहपुर राव नरबीर सिंह बीजेपी
77 गुड़गांव मुकेश शर्मा बीजेपी
78 सोहना तेजपाल तनवर बीजेपी
79 नूह अफताब अहमद कांग्रेस
80 फिरोजपुर झिरका मम्मान खान कांग्रेस
81 पुनाहाना मोहम्मद इलियास कांग्रेस
82 हथीन मोहम्मद इजराइल कांग्रेस
83 होडल हरिंदर सिंह बीजेपी
84 पलवल गौरव गौतम बीजेपी
85 पृथला रघुबीर तेवातिया कांग्रेस
86 फरीदाबाद NIT सतीश कुमार फागना बीजेपी
87 बड़खल दानेश अदलखा बीजेपी
88 बल्लभगढ़ मूलचंद्र शर्मा बीजेपी
89 फरीदाबाद विपुल गोयल बीजेपी
90 तिगांव राजेश नागर बीजेपी

हरियाणा का सियासी समीकरण

हरियाणा की गिनती देश के सबसे अमीर राज्यों में की जाती है। खेल जगत में झंडे गाड़ने वाला हरियाणा जाट आबादी वाला राज्य है।

वहीं हरियाणा में 20 प्रतिशत के आसपास दलित समुदाय भी है, जो कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। हरियाणा चुनाव में जातीय समीकरण एक बड़ा मसला रहा है। इसके अलावा कृषि कानून और अग्निवीर जैसे मुद्दों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हरियाणा में किसी भी पार्टी को जितानें में इनकी अहम भूमिका रहेगी।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

5 अक्टूबर की शाम को आए एग्जिट पोल्स के रुझानों की मानें तो हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी होने जा रही है। वहीं बीजेपी इस बार जीत की हैट्रिक लगाने से चूक सकती है।

कांग्रेस पार्टी आसानी से बहुमत का आंकड़ा छूने वाली है। इसका एक बड़ा कारण एंटी इनकंबैंसी भी हो सकता है। हालांकि एग्जिट पोल्स के नतीजे कितने सही साबित होंगे? इसका फैसला भी आज शाम तक हो जाएगा।

हरियाणा चुनाव के हाईलाइट्स

हरियाणा चुनाव के हाईलाइट्स की बात करें विनेश फोगाट की एंट्री से लेकर भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा में हुए मनमुटाव की खबरों ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं। आखिर में दोनों की लड़ाई शांत करवाने के लिए राहुल गांधी को हरियाणा का रुख करना पड़ा।

इसके अलावा एक्ट्रेस से सांसद बनी कंगना रनौत का कृषि कानून को लेकर दिया गया बयान भी बीजेपी के लिए मुश्किल चुनौती बन गया था। आखिर में कई बीजेपी नेताओं ने भी कंगना के बयान से किनारा कर लिया। वहीं खुद बीजेपी हाईकमान जेपी नड्डा ने कंगना से मुलाकात करके मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।

Google search engine


पिछला लेखसस्‍ता हो गया Petrol Diesel, जान‍िए आपके शहर में ताजा रेट
अगला लेखजीतने वाले पहलवान नायक नहीं खलनायक…Vinesh Phogat के लिए ये क्या बोल गए बृजभूषण