होम latest News Jalandhar News : ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत,...

Jalandhar News : ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

0

शहर के जंडियाला फगवाड़ा रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई।

शहर के जंडियाला फगवाड़ा रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। इस घटना में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान नूरमहल निवासी वंदना कालिया के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। जालंधर से फगवाड़ा रोड पर टी प्वाइंट के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वंदना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Google search engine


जंडियाला थाना प्रभारी जसवीर चंद ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टी प्वाइंट के पास ट्राली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। जब वह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला कि नूरमहल निवासी जगजीत कालिया अपनी पत्नी वंदना कालिया के साथ स्कूटर (पीबी-08-एफए-9747) पर सवार होकर नूरमहल स्थित अपने ससुराल गए थे। इस दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब पुलिस का आज फिर से CASO ऑपरेशन, DGP Gaurav Yadav करेंगे नेतृत्व
अगला लेखमहज दो घंटे में कांग्रेस के हाथ से निकली गेम, सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जीती अपनी-अपनी सीट