Baba Siddiqui की मौत के बाद Lawrence Bishnoi, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील जैसे नाम मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बीती रात Baba Siddiqui की मौत के बाद मुंबई में भूचाल आ गया है। Y सिक्योरिटी के बावजूद 3 गैंगस्टर्स ने Baba Siddiqui की हत्या कर दी। इस हत्याकांड से मुंबई पुलिस में भी हड़कंप मच गया है। वहीं कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। हालांकि बाबा सिद्दीकी की मौत के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम ने पहले भी बाबा सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में इस हत्याकांड के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या मुंबई में अंडरवर्ल्ड ने फिर से वापसी कर ली है?
मुंबई क्राइम ब्रांच की पूर्व Commissioner Meeran Borwankar ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। मीरन का कहना है कि बेशक यह एक संवेदनशील मामला है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मुंबई की कानून व्यवस्था खराब है। Mumbai Police ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। हत्याकांड का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। मगर Mumbai Police मामले की जांच कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस इस केस को सॉल्व करने में पूरी तरह से सक्षम है।