होम latest News World Cup 2024: Australia के खिलाफ क्या Umpire ने दिया गलत फैसला?...

World Cup 2024: Australia के खिलाफ क्या Umpire ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम

0

Women’s World Cup में Australia और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में Umpire का एक फैसला विवादों में घिर गया।

 भारतीय महिला टीम और Australia महिला टीम के बीच 13 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2024 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच को Australia ने 9 रनों से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं भारतीय टीम का Semi Final में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया। हालांकि इस मैच की पहली पारी के दौरान अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं?

विवादों में अंपायर का फैसला?

मैच में पहले Australia बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान 17वें ओवर में दीप्ति शर्मा की एक गेंद पर विवाद हो गया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट मारा। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाईं।

गेंद सीधा पैड से टकराई, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और Field Umpire ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन थर्ड अंपायर ने बाद में फैसले को बदल दिया और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया, जिसके बाद टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए। भारतीय खिलाड़ियों ने दावा किया कि बल्लेबाज ने डिलिवरी से पहले अपना रुख बदला था। इसलिए उन्हें दाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में मानना चाहिए।

क्या कहता है नियम?

ICC के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए अपना रुख बदलता है तो ऑफ और ऑन साइड की परिभाषा नहीं बदलती है। क्योंकि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसकी वजह से अंपायर ने Australia के हक में फैसला सुनाया।

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए Australia ने इस मैच में 8 ओवर में 151/8 रन बनाए थे। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किस्तों में रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों में 40 रन बनाए थे।

जबकि एलिसा पेरी ने भी 32 रनों का योगदान दिया था। जवाब में भारतीय टीम 9 रनों से पीछे रह गई। भारत की ओर से Harmanpreet Kaur ने 47 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे। हालांकि उनकी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। टीम इंडिया 20 ओवर में 142/9 रन ही बना सकी।

Google search engine


पिछला लेख’24 घंटे में Lawrence Bishnoi खत्म’, सांसद ने दिया खुला चैलेंज
अगला लेखKulhad Pizza Couple: श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी लगाएंगे ‘Kulhar Pizza Couple, निहंगों से क्यों मिली है धमकी