होम latest News Pushpa 2 का मास्टर प्लान तो अब आया है, ट्रेलर के बाद...

Pushpa 2 का मास्टर प्लान तो अब आया है, ट्रेलर के बाद होगा असली धमाका!

0

Pushpa 2 का ट्रेलर नवंबर के दूसरे सप्ताह में आ सकता है.

Pushpa 2 को लेकर कई बातें इस वक्त चल रही हैं. इसमें से सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा है, वो है इसका ट्रेलर कब आएगा. बीते दिनों खबर आई थी कि टीम इसका ट्रेलर नवंबर के दूसरे सप्ताह में रिलीज करना चाहती है. इसकी अभी तक कोई डेट नहीं आई है.
ट्रेलर आने के बाद ही टीम तगड़ा प्रमोशन शुरू करेगी. 20 दिन तक जोरदार मार्केटिंग की जाएगी. अब इसके प्रमोशन को लेकर ही एक और खबर है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद एक आइटम सॉन्ग भी लाया जा सकता है.
‘पुष्पा 2’ का आइटम सॉन्ग आएगा!
‘पुष्पा 2’ का टीजर आ चुका है. सभी एक्टर्स के लुक भी आ चुके हैं. लेकिन मेन चीज यानी फिल्म का ट्रेलर अभी तक जनता के सामने नहीं पेश किया गया है. इसे नवंबर के दूसरे सप्ताह में लाया जा सकता है. डेट भी जल्द ही कन्फर्म की जाएगी. ‘पुष्पा 2’ के दो गाने अब तक आ चुके हैं. एक गाना और आना है. ट्रेलर के बाद इसको रिलीज किए जाने की संभावना है. ये एक आइटम सॉन्ग होगा.
ऐसा भी कहा गया था कि इस गाने के लिए पहले जान्हवी कपूर को अप्रोच किया गया था, तृप्ति को भी कंसीडर किया जा रहा था, लेकिन दोनों ही इस गाने में नहीं हैं. समांथा ‘पुष्पा’ के आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंटवा’ में थीं, लेकिन वो भी शायद इस गाने में न हों. फिर कौन इस आइटम सॉन्ग में होगा, ये अभी तक कन्फर्म नहीं है.
कब आएगा ट्रेलर?
‘पुष्पा 2’ 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है. पर कहा जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट भी बदली जाएगी. इसे अब एक दिन पहले भी लाया जा सकता है, ताकि फिल्म को एक्स्टेंडेड वीकेंड मिल सके. इस बार मेकर्स नॉर्थ इंडिया पर फोकस कर रहे हैं. इसलिए फिल्म का ट्रेलर भी मुंबई में लॉन्च हो सकता है. साथ ही रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का प्रीमियर मुंबई में रखा जाएगा, इसके बाद हैदराबाद में रखा जाएगा. अब देखना ये होगा कि मेकर्स की प्लानिंग कितनी रंग लाती है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफ़ॉर्म करती है.
Google search engine


पिछला लेखKulhad Pizza Couple की जान को खतरा, सुरक्षा के लिए High Court से लगाई गुहार
अगला लेखPunjab का लक्ष्य 2035 तक Biofuel के माध्यम से 20% ईंधन की मांग को पूरा करना