होम latest News ‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल…’, Salman Khan को फिर मिली...

‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल…’, Salman Khan को फिर मिली धमकी

0

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इस वक्त हर कोई टेंशन में है। जबसे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड हुआ है, तबसे ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस भी सलमान की सुरक्षा में उनकी घर के बाहर मौजूद है, लेकिन इस बीच अब फिर से सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की ओर से फिर से धमकी मिली है।
धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है।
मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’।
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
ये धमकी सलमान खान को ऐसे में मिली है, जब पहले ही माहौल बेहद गरम है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बाबा के मर्डर के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया भी गया है। साथ ही खान परिवार ने भी किसी को घर ना आने की अपील की है। ऐसे में फिर से सलमान खान को धमकी मिलना एक्टर के फैंस और चाहने वालों की चिंता बढ़ा रही है। हर कोई इसके बारे में सोच रहा है और सलमान को लेकर टेंशन में है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की चिंता बढ़ी
गौरतलब है कि हाल ही में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
वहीं, अब सलमान खान को भी जो धमकी मिली है, उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। इसके बाद अब फिर से सलमान को लेकर टेंशन बढ़ गई है। फैंस और एक्टर के चाहने वाले उनको लेकर चिंता में है।
Google search engine


पिछला लेख46 पर ढेर हुई टीम तो अपने ही फैसले पर माथा पीट रहे कप्तान Rohit Sharma, बोले- बहुत दुख है…
अगला लेखKangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ को मिला ‘Censor Certificate’, एक्ट्रेस ने ली राहत की सांस