होम latest News Priyanka Gandhi ने नाॅमिनेशन पर किए साइन, रोड शो के बाद दाखिल...

Priyanka Gandhi ने नाॅमिनेशन पर किए साइन, रोड शो के बाद दाखिल करेंगी नामांकन

0

 प्रियंका गांधी आज पहली बार चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। वह कलपेट्टा में चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कलपेट्टा नया बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे। इसके जरिए वे शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इस सीट पर 13 नवंबर को उपुचनाव को होना है, वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।
बता दें कि नाॅमिनेशन के लिए प्रियंका गांधी कल ही वायनाड पहुंच गईं थी। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ उनकी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आईं है। वे नाॅमिनेशन के दौरान वहां मौजूद रहेंगी।
BJP ने उठाए सवाल
वहीं वायनाड उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बड़ा बयान दिया हैं पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को वायनाड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने यहां की जनता को बैकअप की तरह यूज किया। जब अमेठी ने उनको नकार दिया तो वायनाड ने उनको स्वीकार कर लिया। वे वायनाड के लोगों को बताए बिना दूसरी सीट से चुनाव लड़े। उन्हें लगता है कि यह एक पारिवारिक जागीर या निजी लिमिटेड कंपनी है।

 

पिछला लेखPunjab में बदला मौसम का मिजाज, सुबह – सुबह छाया घना कोहरा, तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार
अगला लेखKartarpur Sahib Corridor का समझौता पांच साल बढ़ा, तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी